फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old man dies in accidents, two seriously injured

Bahraich News: हादसों में वृद्ध की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in accidents, two seriously injured
बहराइच/विशेश्वरगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। वहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के बैरागीपुरवा गांव निवासी बच्छराज (55) को बृहस्पतिवार की रात में स्वराजपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्छराज को इलाज के लिए परिजनों ने संयुक्त जिला अस्पताल श्रावस्ती पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर पिकअप का पिछला पहिया फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। इससे पहले पिकअप सिपाही राम प्रताप की कार से भी टकराई थी। हादसे में ननकू यादव (30) व अंतराम यादव गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चालक प्रदुम्न कुमार दुबे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed