फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Officer,s should bring transparency in development plans

विकास योजनाओं में पारदर्शिता लाएं अधिकारी

Sat, 30 Nov 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Officer,s should bring transparency in development plans
मिहींपुरवा ब्लाॅक में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं विधायक सरोज सोनकर। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बलहा विधायक ने शनिवार को विकास खंड कार्यालय मिहींपुरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने आवास, शौचालय व अन्य विकास योजनाओं में पारदर्शिता लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि गरीब आवास व प्रसाधन के लिए न भटकें, इस पर पूरा ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

मिहींपुरवा स्थित खंड विकास कार्यालय में शनिवार की सुबह 11 बजे बलहा विधायक सरोज सोनकर पहुंची। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जगह-जगह पींकदान होने पर नाराजगी जतायी। कहा कि स्वच्छता पर कर्मचारी विशेष ध्यान दें। इसके बाद विधायक ने ब्लॉक कार्यालय में बैठक की। इसमें पंचायत सचिव व ग्राम पंचायत अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आवास, प्रसाधन, पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलने में परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत भी ग्रामीण कर रहे हैं। ऐसे में ब्लॉक के अधिकारी सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं। जिससे पात्रों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ गरीबों को दें। उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, अवर अभियंता विवेक वर्मा, एडीओ पंचायत रिजवान अहमद, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र वर्मा, विजय शर्मा, कैलाश यादव, रामनारायण मौर्या समेत सभी पंचायत सचिव व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed