फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now relatives will be able to meet the prisoners only after biometric identification.

Bahraich News: अब बायोमीट्रिक पहचान के बाद ही बंदियाें से मिल सकेंगे परिजन

Tue, 05 May 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now relatives will be able to meet the prisoners only after biometric identification.
बहराइच। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने की पहल की गई है। अब कारागार में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने आने वाले उनके परिजनों को चेहरा सत्यापन (फेस वेरिफिकेशन) और बायोमीट्रिक पहचान प्रणाली से गुजरना होगा। इसी प्रकार बंदियों की नियमित हाजिरी भी अब इसी प्रक्रिया से होगी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिला कारागार की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों के लिए चेहरा सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है। बिना फेस वेरिफिकेशन और अंगूठा लगाए किसी को भी जेल में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह प्रक्रिया मुलाकात के लिए आने और वापस जाते समय दोनों पर लागू होगी।
विज्ञापन

अब तक कारागार में बंदियों से मुलाकात के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद रजिस्टर में प्रविष्टि की जाती थी और मुलाकाती के हाथ पर जेल की मुहर लगाई जाती थी। बाहर निकलते समय उसी मुहर के आधार पर पहचान की जाती थी। नई व्यवस्था में ऑनलाइन आवेदन के बाद समय मिलने पर मुलाकाती को टैबलेट के माध्यम से फेस वेरिफिकेशन कराना होगा, इसके बाद बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नई प्रणाली में मुलाकात का समय और बाहर निकलने का समय स्वतः दर्ज हो जाएगा। इसके अलावा, बंदियों की दैनिक हाजिरी भी अब बायोमीट्रिक मशीन के माध्यम से दर्ज की जाएगी। इसके लिए जेल परिसर में दो बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed