फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notice posted after announcement in three villages

Bahraich News: तीन गांवों में मुनादी कर चस्पा किया नोटिस

Tue, 02 Dec 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 02 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Notice posted after announcement in three villages
टिकुरी गांव में फरार अपराधी के घर नोटिस चस्पा करती सिद्धार्थनगर की पुलिस। -संवाद
बहराइच। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना चिल्हिया में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बहराइच के तीन गांवों में मुनादी करवाई। इसके बाद आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें न्यायालय में हाजिर होने के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन



थाना शोहरतगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इंदल चौहान, संवारी, विनोद कुमार चौहान, थाना खैरीघाट, नंद किशोर ग्राम अड़गोडवा, मोतीपुर और बच्छराम डल्लापुरवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। लंबे समय से सभी आरोपी पुलिस और न्यायालय के सामने हाजिर नहीं हो रहे थे। आरोपियों के फरार रहने और अपनी संपत्तियां बेचकर स्थायी रूप से भागने की आशंका को देखते हुए सिद्धार्थनगर न्यायालय ने नोटिस जारी किया।
विज्ञापन



इसके बाद उप निरीक्षक संतोष यादव और आरक्षी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमें सभी गांवों में पहुंचीं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों के घरों, दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई गई, जिसमें आरोपियों को निर्धारित समय में न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई से आरोपियों और ग्रामीणों में कानून व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed