फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Not getting rid of the valley fog

तराई को कोहरे से नहीं मिल रही निजात

Thu, 10 Dec 2015 10:24 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
तराई में मौसम का मिजाज निरंतर बदल रहा है। सुबह और शाम हो रहे घने कोहरे के चलते आवागमन तो प्रभावित है ही, लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले नन्हें-मुन्हें बच्चों को हो रही है। सभी कांपते सिहरते स्कूल जाने को मजबूर हैं। तराई में बीते चार दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गुरुवार को घने कोहरे के बीच सुबह हुई। हालांकि नौ बजे हल्की धूप निकली। लेकिन दोपहर एक बजे के आसपास धूप फिर गायब हो गई।
विज्ञापन


कोहरे के कारण गोंडा, मैलानी और नेपालगंज प्रखंड की ट्रेनें भी एक घंटे बिलंब से संचालित हुईं। वहीं सड़क पर चलने वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि शनिवार से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed