फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nitesh selected in cyberspace competition

साइबर स्पेस प्रतियोगिता में नितेश का चयन

Fri, 09 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nitesh selected in cyberspace competition
इसरो द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में चयनित चित्तौरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय का छात्र निते - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। केंद्र सरकार व अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बंग्लूरू की ओर से जून में ऑनलाइन साइबर स्पेस मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय डीहा के छात्र ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्र का चयन होने पर इसरो की ओर से प्रशस्ति पत्र भेजा गया है। इस पर विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों में हर्ष है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देशन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बंग्लूरू की ओर से विज्ञान शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन जून में कराया गया, जिसमें चित्तौरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय डीहा के विज्ञान वर्ग के कक्षा चार के छात्र नीतेश मिश्रा ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें नीतेश ने अंतरिक्ष बनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विद्यालय की सहायक शिक्षिका वंदना नेगी ने बताया कि छात्र का रजिस्ट्रेशन करवाया गया, जिसमें अभिभावकों ने भी सहयोग किया। प्रतियोगिता मेें छात्र का चयन हो गया है। इस पर इसरो की ओर से छात्र को प्रशस्ति पत्र भेजा गया है। इसरो की ओर से प्रशस्ति पत्र मिलने पर शिक्षकों व अभिभावकों में हर्ष है। शिक्षिका वंदना ने बताया कि जिले से सिर्फ नीतेश का चयन हुआ है। यह विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed