{"_id":"664f9f86cbb3aa5e3f04a9e4","slug":"newly-married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-114197-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला
Fri, 24 May 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 24 May 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
मृतक शांति की फाइल फोटो।
चर्दा, बहराइच। चर्दा में बृहस्पतिवार को घर के कमरे में गर्भवती नवविवाहिता का शव साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने जब शव देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना पर मृतका के मायके खैरीघाट के गोडियनपुरवा अरनवा से परिजन भी बदहवास हालत में पहुंचे।
रुपईडीहा थानााक्षेत्र के चर्दा गांव निवासी शांति श्रीवास्तव (20) का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मृतका के मायके से मामा सुनील ने बताया कि शांति की शादी आठ माह पहले सत्यम से की थी। आरोप लगाया कि जब वह ससुराल पहुंचे तो शांति के शरीर पर चोटों के निशान मिले। पति मेडिकल स्टोर पर काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। वह पांच माह की गर्भवती थी। चार बहन व एक भाई में वह दूसरे नंबर पर थी। माता-पिता परिवार सहित पंजाब में मजदूरी करते हैं। मौत से पिता राकेश, मां नंदिनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि ससुरालियों ने फांसी लगाने की बात बताई है। परिजन पंजाब से आ रहे हैं, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।