{"_id":"681127888d687a42eb01b2f3","slug":"new-bus-service-started-from-bichhiya-to-lucknow-bahraich-news-c-98-1-slko1007-129771-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिछिया से लखनऊ के लिए शुरू हुई नई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिछिया से लखनऊ के लिए शुरू हुई नई बस सेवा
Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बिछिया से लखनऊ के लिए मंगलवार से सीधी बस की सेवा प्रारंभ हुई है। बिछिया के लोग बस के संचालन की अर्से से मांग कर रहे थे। बस सेवा शुरू होने से 13 ग्राम पंचायतों के 100 अधिक गांंवों के लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
बस प्रतिदिन बिछिया से सुबह 6:30 बजे से मिहींपुरवा, बहराइच होते हुए लखनऊ के लिए रवाना होगी। लखनऊ से बस की वापसी दोपहर दो बजे से होगी। बस के बिछिया पहुंचने का समय सुबह आठ बजे है। सोमवार को समाजसेवी जंग हिंदुस्तान की अगुवाई में बिछिया के कई लोग जब बहराइच से बस लेकर बिछिया पहुंचे, तो यहां लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया। लोगों ने खुशी का इजहार कर एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान सरोज गुप्ता, फरीद अंसारी, प्रीतम निषाद, सगीर अंसारी, फहीम अंसारी, सुशील गुप्ता व सरोज यादव सहित कई मौजूद रहे।
.........