{"_id":"600c59608ebc3e2c542f14cd","slug":"nepali-citizen-arrested-with-gun-and-cartridge-bahraich-news-lko5613727127","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा व कारतूस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा व कारतूस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी और पुलिस टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके पास से देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 646 के पास एसएसबी जवान और पुलिस टीम गश्त कर रही थी। जवान गश्त करते हुए पिलर संख्या 646 के पास पहुंचे। तभी नेपाली नागरिक भागने लगा। इस पर जवानों ने उसे घेरकर भारतीय सीमा में पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई।
इसके बाद उससे पुलिस और एसएसबी के जवानों ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम नेपाल के बांके जिला के वार्ड नंबर तीन बनकटी निवासी रामकिशोर गुप्ता बताया। इस पर उसे जेल भेज दिया गया। बरामद तमंचा व कारतूस को सीज कर दिया गया। गश्त के दौरान समतलिया पुलिस चौकी प्रभारी गौरव सिंह, सिपाही संतोष कुमार, एसएसबी 42वीं वाहिनी के उपनिरीक्षक गुरुसेवक सिंह, सगीर अहमद, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।