फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal set up cameras to tranquilize tigers

नेपाल ने बाघ ट्रैंक्युलाइज करने को लगाए कैमरे

Thu, 26 Nov 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Nepal set up cameras to tranquilize tigers
बहराइच। कतर्नियाघाट और नेपाल में एक बाघ ग्रामीणों की जान ले रहा है। दोनों देश में अब तक नौ लोग बाघ का शिकार हो चुके हैं। इसको देखते हुए नेपाल के बर्दिया जिला प्रशासन ने बाघ को ट्रैंक्युलाइज करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बाघ पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर डीएफओ ने एसएसबी के साथ नेपाली अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा के नियमों का हवाला देकर विरोध कर कैमरा सीमा क्षेत्र से 200 मीटर दूर लगाने की बात कही। इस पर नेपाल के लोगों ने कैमरा दूरी पर लगाए।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र और कटियारा बीट में एक बाघ तीन माह से ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के विशुनापुर गांव में मां-बेटी को बाघ ने मार डाला था। 31 अगस्त से 22 अक्तूबर चार लोगों को बाघ कतर्नियाघाट में मार चुका है। इसके साथ ही जंगल से सटे बर्दिया जिले के लोगों का भी शिकार कर रहा है। इसके लिए नेपाल के बर्दिया जिला प्रशासन ने बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर उसे पकड़कर दूसरे क्षेत्र में छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत बर्दिया जिला प्रशासन और वन विभाग बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरे लगा रहा था। लेकिन सीमा क्षेत्र का उल्लंघन कर रहा था।
विज्ञापन

नेपाल प्रशासन की ओर से कैमरे कतर्निया जंगल के निकट लगाए गए जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर डीएफओ यशवंत सिंह एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर लगाए गए कैमरे का भारत के अधिकारियों ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर बैठक हुई। जिसमें बर्दिया के डीएफओ महेंद्र बघाले, प्रशासन के अधिकारी और प्रहरी बल के जवान शामिल हुए। जबकि भारत की तरफ से डीएफओ यशवंत सिंह, फारेस्टर औरएसएसबी के जवान शामिल हुए। बैठक में नेपाल के वनाधिकारियों ने कतर्नियाघाट जंगल से 200 मीटर कैमरे लगाने की बात कही। साथ ही कैमरे जंगल से दूर लगवाए। इस पर दोनों देशों के अधिकारियों ने सहमति जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाता कारीडोर तय करता है अंतरराष्ट्रीय सीमा
डीएफओ यशवंत सिंह ने बताया कि कतर्नियाघाट और बर्दिया के बीच खाता कारीडोर गलियारा है। इस गलियारे से दोनों देश के जंगल क्षेत्र की सीमा तय होती है। इस पर सहमति दोनों देशों की जरूरी है।

ट्रैंक्युलाइज की देंगे सूचना
कतर्नियाघाट और नेपाल में एक बाघ ग्रामीणों की जान ले रहा है। लेकिन बाघ कतर्नियाघाट या रायल बर्दिया पार्क का है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन नेपाल ने ट्रैंक्युलाइज से पूर्व सूचना देने की जानकारी दी है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
- यशवंत सिंह, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed