{"_id":"68b20cfb914741cd420c4d81","slug":"nepal-issued-alert-regarding-flood-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135858-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल ने बाढ़ को लेकर जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल ने बाढ़ को लेकर जारी किया अलर्ट
Sat, 30 Aug 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
गिरिजापुरी बैराज पर बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर। -संवाद
बहराइच/बिछिया। पश्चिम नेपाल के पहाड़ी जिलों में मूसलाधार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते भारतीय क्षेत्र की नदियों में भी पानी बढ़ने लगा है। नेपाल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस मामले में अलर्ट जारी किया है।
नेपाल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अलर्ट में कहा है कि बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दांग, डोटी, अछाम, बांके, बर्दिया और पर्वतीय जिलों से होकर बहने वाली बबई नदी, गेरुआ, कौड़ियाला, बडिगाड, कैलाश नदी (राप्ती) और लोहारे खोला उफान पर हैं।
नेपाल से निकलने वाली गेरुआ और कौड़ियाला नदियां भारतीय सीमा में चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर मिलकर सरयू (घाघरा) का रूप लेती हैं। यही वजह है कि नेपाल में पानी बढ़ने का सीधा असर भारतीय इलाके पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
गिरिजापुरी बैराज के अवर अभियंता नितिन यादव ने बताया कि बैराज पर बृहस्पतिवार रात 27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, नेपाल का भी पानी आ रहा है। इसके चलते पानी का
जानकीनगर में कट रहे खेत
जलस्तर में गिरावट के चलते सरयू तेज कटान कर रही है। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर बाद तक नदी ने लगभग 60 बीघा उपजाऊ खेती योग्य जमीन को अपनी धारा में समाहित कर लिया। फसलें पूरी तरह नदी में समा गईं। सबसे अधिक नुकसान जानकीनगर गांव के किसानों को झेलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग अपनी गृहस्थी समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।