फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Negligent supply inspector suspended

लापरवाह पूर्ति निरीक्षक निलंबित

Thu, 26 Aug 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Negligent supply inspector suspended
बहराइच। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को गोलागंज और कायमपुर गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से वार्ता कर कोरोना टीकाकरण, वरासत, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना और अनाज वितरण की हकीकत जानी। शिकायत मिलने पर पूर्व में तैनात पूर्ति निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ डीएफओ व पूर्ति निरीक्षण से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने डीडी कृषि से शिविर लगाकर सम्मान निधि का फार्म भरने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत ग्राम गोलागंज और कायमपुर का गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से वार्ता कर कोविड टीकाकरण, राशन वितरण, वरासत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी ली। गोलागंज में निरीक्षण के दौरान दिव्यांग सुरजीत समेत अन्य ग्रामीणों ने राशन कार्ड से नाम काटने जाने समेत अन्य शिकायतें कीं। इस पर जिलाधिकारी बिफर पड़े। उन्होंने तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान निरीक्षक व जिला पूर्ति अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने डीडी कृषि टीपी शाही को निर्देशित किया पीएम सम्मान निधि में छूटे किसानों के नाम शामिल करने के लिए शिविर लगाएं। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम एसएन त्रिपाठी के साथ क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पात्र लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि अभी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नहीं है। जिलाधिकारी ने बाढ़ को लेकर सतर्कता बरतने और नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एक्सईएन सरयू ड्रेनेज खंड शोभित कुशवाहा, तहसीलदार सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और शिक्षक बन गए जिलाधिकारी
कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालयों का संचालन बंद है। सरकार के निर्देश पर जूनियर विद्यालय खुल रहे हैं। तजवापुर विकास खंड अंतर्गत जूनियर विद्यालय टेड़वा सिस्टीपुर का गुरुवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। डीएम ने छात्रों को गणित पढ़ाई। इसके साथ ही सवाल-जवाब किये। पढ़ाने के बाद जिलाधिकारी ने बच्चों को टॉफी का वितरण किया। शिक्षकों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत शिक्षा देने के निर्देश दिए।

टीकाकरण का लिया जायजा
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक एके अग्निहोत्री ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 750 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने टीकाकरण गति तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed