फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Negligence in treatment of pregnant woman, investigation will be done

Bahraich News: गर्भवती के इलाज में लापरवाही, होगी जांच

Sun, 27 Jul 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 27 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Negligence in treatment of pregnant woman, investigation will be done
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में इलाज के लिए आई विशेश्वरगंज के अमराई निवासी गर्भवती के इलाज में बरती गई लापरवाही का प्रकरण प्रमुख सचिव स्वास्थ्य तक पहुंच गया है। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रकरण की जांच के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह की अध्यक्षता में विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा कृतिका शर्मा व आरएमएल की प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम 15 दिन में प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन



विशेश्वरगंज विकासखंड के अमराई निवासी उमेश कुमार ने 12 जुलाई को अपनी गर्भवती पत्नी बसंती कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया था। उमेश का आरोप था कि पत्नी को तीन बजे भर्ती करने के बाद 10 बजे तक कोई इलाज नहीं किया गया, जिससे हालत नाजुक हो गई।
विज्ञापन


इस पर उमेश ने क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी को फोन पर सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। विधायक सुभाष त्रिपाठी के फोन करने पर भी अस्पताल के कर्मचारियों ने कोई बात नहीं की, जिसके बाद पत्नी को निजी चिकित्सालय लेकर गए, तब पत्नी की जान बची। इलाज में उनके 30 हजार रुपये भी खर्च हुए। उमेश ने शासन व विधायक को पत्राचार कर निष्पक्ष जांच व लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राचार्य ने भी नहीं दिया कोई ध्यान : विधायक
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि उमेश की शिकायत पर उन्होंने मौजूद चिकित्सक अंजू श्रीवास्तव से फोन पर बात की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर मैंने प्राचार्य डॉ. संजय खत्री को फोन कर महिला के प्रसव पीड़ा व गंभीरता के संबंध में बताया, लेकिन प्राचार्य ने पीड़िता की कोई मदद नहीं की। इसके चलते उमेश को अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए प्राइवेट अस्पताल का रुख करना पड़ा। विधायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते मरीजों को निजी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक व संबंधित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed