फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   NEET on May 3, 3216 candidates to appear at eight centres

Bahraich News: तीन मई को नीट, आठ केंद्रों पर शामिल होंगे 3216 अभ्यर्थी

Wed, 29 Apr 2026 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
NEET on May 3, 3216 candidates to appear at eight centres
बहराइच। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली की ओर से आगामी तीन मई को आयोजित नेशनल इलिजिबिलिटि इंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन किया जा रहा है। जिले में आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 3216 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम अक्षय त्रिपाठी ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए अलग-अलग जोनल, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं।
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार को नोडल अधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्धारित रूपरेखा के अनुसार जीआईसी में 384, जीजीआईसी में 360, आजाद इंटर कॉलेज में 384, महराज सिंह इंटर कॉलेज में 408, महिला पीजी कॉलेज में 480, किसान पीजी कॉलेज में 720, तारा महिला इंटर कॉलेज में 240, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन केंद्रों के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद को रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा चकबंदी अधिकारी राम सजीवन यादव व शहवाज मसूद सिद्दीकी को रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सतर्कता के निर्देश

परीक्षा को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान नोडल अधिकारी एडीएम अमित कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एडीएम ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, परीक्षार्थियों के बैठने, प्रसाधन, पेयजल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त की जाए। बैठक में एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह, नामित जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed