{"_id":"5d3dd9a48ebc3e6cd904739e","slug":"navyug-and-balli-team-reached-kho-kho-final-bahraich-news-lko4733491176","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो के फाइनल में पहुंची नवयुग व बलई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो के फाइनल में पहुंची नवयुग व बलई की टीम
विज्ञापन
मिहींपुरवा के बलई गांव में एसएसबी के सामाजिक चेतना अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। एसएसबी सामाजिक चेतना अभियान कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में चार विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें फाइनल में बलई गांव व नवयुग इंटर कॉलेज की टीम ने प्रवेश किया। पशु चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के 250 पशुओं का इलाज किया गया।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत बलई गांव बार्डर आउट पोस्ट की ओर से एसएसबी सामाजिक चेतना अभियान चलाया जा रहा है। बीओपी के इंस्पेक्टर बीके जायसवाल ने बताया कि तीसरे दिन पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें सीमावर्ती गांव के 250 पशुओं की जांच व इलाज एसएसबी 52वीं वाहिनी के चिकित्सक डॉ. केडी कांबले ने किया।
इसके बाद खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा, ललिता प्रसाद इंटर कॉलेज मटेहीकला, डॉ. भीमराव अंबेडकर मांटेसरी स्कूल बलई गांव तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलई गांव के खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि फाइनल मैच नवयुग इंटर कॉलेज तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलई गांव के खिलाड़ियों के बीच देर शाम खेला जाएगा। इस मौके पर एएसआई प्रमोद कुमार, रोहतास कुमार, आशीष, सुबरन, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।