{"_id":"5ec7fd5e8ebc3e9068718f45","slug":"navodaya-vidyalaya-to-become-quarantine-center-bahraich-news-lko52274973","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय बनेगा क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय बनेगा क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए अब नवोदय विद्यालय को भी क्वारंटीन वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। भर्ती मरीजों की देखरेख के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। कार्य की प्रगति को देखने के लिए डीएम व सीडीओ ने निरीक्षण कर जानकारियां ली।
जल्द से जल्द कार्य को पूरा कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्थायी जेल का भी निरीक्षण किया। कोरोना वायरस से पूरा देश संकट मेें है। मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बाहर से आने वाले मजदूरों से संक्रमण बढ़ने की आशंका से जिला प्रशासन ने शहर के बाहर स्थित नवोदय विद्यालय को भी क्वारंटीन वार्ड बनाने का निर्णय लिया है।
इसके लिए वहां तैयारियां शुरू हो चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द से जल्द यह चालू कर दिया जाएगा। यहां पर दो डॉक्टर व दो वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो रूटीन के हिसाब से बदलती रहेगी। इसकी देखरेख के लिए डिप्टी डीएचआईओ बृजेश को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम शंभु कुमार व सीडीओ अरविंद चौहान पहुंचे। अधिकारियों से वार्ड में प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, भोजन-पानी के साथ-साथ मानक के अनुसार अन्य व्यवस्थाओं के बारे जानकारी ली।
उधर राजकीय इंटर कॉलेज में बने अस्थायी जेल का निरीक्षण डीएम शंभु कुमार व एसपी विपिन मिश्रा ने किया। जेल प्रशासन के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि यथाशीघ्र अवशेष कार्य को पूर्ण कराया जाए। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेेल, सीओ नगर टीएन दुबे, कारागार अधीक्षक एएन त्रिपाठी, ईओ पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।