{"_id":"64820e5ea71a35b96e07f1e7","slug":"nanparas-electrical-system-derailed-water-crisis-too-bahraich-news-c-13-1-278793-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नानपारा की विद्युत व्यवस्था बेपटरी, पानी का भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नानपारा की विद्युत व्यवस्था बेपटरी, पानी का भी संकट
Thu, 08 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। नगर की बिजली व्यवस्था इस भीषण गर्मी में पटरी से उतर चुकी है। हालात यह है कि 24 घंटे आपूर्ति के सापेक्ष नगरवासियों को महज 12 से 14 घंटे ही बिजली उपलब्ध हो रही है। गुरुवार को भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। ऐसे में शहर की करीब एक लाख से अधिक की आबादी के सामने पेयजल की समस्या भी गहराती जा रही है।
नानपारा नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गर्मी बढ़ने के साथ ही बद से बदतर स्थित में पंहुच गई है। दिन भर हो रही अद्योषित कटौती ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है। बिजली कटौती से एक तरफ क्षेत्र के कारखाने व उद्योग धंधे प्रभावित हैं, वहीं दूसरी तरफ रात्रिकालीन हो रही कटौती से लोगों को सारी रात जागकर बिताना पड़ रहा है।
बता दें कि नानपारा नगर की बिजली आपूर्ति का रोस्टर विभाग की ओर से 24 घंटे तो जारी कर रखा है। लेकिन विभाग का रोस्टर महज कागजों की शोभा बढ़ा रहा है। मौजूदा समय बच्चों के स्कूल में अवकाश होने के चलते गैर जनपदों से अपने परिवार से संग छुट्टी मनाने आए बच्चों को बिजली कटौती के चलते इस भीषण चिपचिपाहट भरी गर्मी में खासी पेरशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को भी सुबह से शुरू हुई अद्योषित बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं लिया। हालात यह रहे कि बिजली कटौती के चलते क्षेत्र की करीब एक लाख से अधिक की आबादी के सामने सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या गहराती जा रही है। मामले में क्षेत्र के अवर अभियंता संजय पासवान का कहना है कि एसएसबी की लाइन खराब हो गई थी जिससे शटडाउन लेना पड़ा था। उसी के चलते आपूर्ति बाधा आ रही थी। जेई पासवान ने बताया कि अब नानपारा टाउन की सप्लाई अलग कर दी गई है। अब नगरवासियों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति का संचालन किया जाएगा।