फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nadauna's great victory in Dharaswan Premier League

Bahraich News: धरसवां प्रीमियर लीग में नादौना की शानदार जीत

Sat, 07 Feb 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nadauna's great victory in Dharaswan Premier League
धरसवां में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग कर मैच का शुभारंभ करते मुख्य अति​थि।     -संवाद
धरसवां। धरसवां प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को नादौना और भिंगुरी के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में नादौना की टीम ने भिंगुरी को 51 रनों से हरा दिया। मैच का शुभारंभ सरस्वती नगर के सभासद राजीव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नादौना ने निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से इसरार ने मात्र 26 गेंदों में 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिंगुरी की टीम नादौना के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। पूरी टीम महज दस ओवरों में ढेर हो गई।
विज्ञापन


भिंगुरी के लिए सुमित ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। नादौना के गेंदबाज आरिफ ने चार विकेट चटकाए और भिंगुरी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए इसरार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed