{"_id":"63ced5f59fd15337c63edb02","slug":"na-bahraich-news-c-13-1-63027-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
Tue, 24 Jan 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिले में मानव श्रृंखला बनाई गई। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मानव श्रृंखला में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सेवियों, एसएसबी जवानों, एनसीसी कैडटों, शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। भिनगा में आयोजित मानव श्रृंखला में डीएम नेहा प्रकाश ने लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी। डीएम, एसपी प्राची सिंह व सीडीओ अनुभव सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट गेट से पटेल चैक दहाना व कलेक्ट्रेट गेट से ही खरगौरा मोड़ तक मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें प्राथमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों, एसएसबी व पुलिस के जवानों, सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, एनएसएस, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, एनजीओ और सामाजिक संगठनों ने प्रतिभाग किया।
इकौना के कटरा से गिलौला तक मानव श्रृंखला बना कर लोगों को यातायात नियमों को पालन करने की शपथ दिलाई गई। जमुनहा व बीरगंज बाजार में एसएसबी और पुलिस ने क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों सहित होमगार्ड व पीआरडी जवानों के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही हरिहरपुररानी में बीडीओ जय प्रकाश, इकौना में डाॅ. जितेंद्र नाथ दूबे, जमुनहा में गौरव पुरोहित, गिलौला में एसपी सिंह व सिरसिया में बीडीओ रामबरन के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई गई। संवाद