फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Murder of girl sleeping in room, cloth stuffed in her mouth

कमरे में सो रही छात्रा की हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा

Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Murder of girl sleeping in room, cloth stuffed in her mouth
राजी चौराहा (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के एरिया गांव में बुधवार की रात घर में सो रही छात्रा की हत्या कर दी गई। शव को दीवार के सहारे खिड़की में बांधकर खड़ा कर दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर हत्यारे फरार हो गए। छात्रा के चेहरे पर चोट के निशान मिले। घटना की जानकारी तब हुई जब मां दरवाजा खोलकर कमरे में सो रही बेटी को उठाने के लिए पहुंची। बेटी का शव देखकर मां चीख पड़ी तो आसपास के लोग एकत्रित हुए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज करते हुए घटना की जानकारी ली। एसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के एरिया गांव निवासी सुशीला देवी अपनी बेटी सोनम (17) के साथ घर में अकेली रहती थी। पति रामसुचित व छोटा बेटा दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि बड़ा बेटा सूरज लखनऊ में रहता है। सोनम गांव में पढ़ाई करती थी। वह कक्षा 11 की छात्रा थी। मां सुशीला अपनी बेटी के साथ रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाकर बाहर सोई थी और बेटी कमरे में सो रही थी। बताया जाता है कि रात में अज्ञात हत्यारे खिड़की तोड़कर घर में घुसे और छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारों ने छात्रा की हत्या के बाद उसके शव को खिड़की से बांधकर दीवार के सहारे खड़ा कर दिया और फरार हो गए। छात्रा के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए। कमरे में लगी खिड़की भी टूटी हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब मां उठी और बेटी को उठाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार आवाज लगाने पर जब कुछ जवाब नहीं आया तो मां कमरे में गई। वहां उसने देखा कि बेटी की हत्या कर शव को खड़ा कर खिड़की से बांधा गया था। मुंह में कपड़े ठूंसे हुए थे। मां की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। कमरे का नजारा देखकर ग्रामीण भौचक्के रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर हरदी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर देख घटना की सूचना थानाध्यक्ष ने एसपी सुजाता सिंह को दी। सूचना पर एसपी दोपहर घटनास्थल पर पहुंच गईं। एसपी ने जांच की और खुलासा करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
छात्रा की हत्या के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। चर्चा है कि हो सकता है कि लोग कमरे में चोरी करने की नियत से घुसे हों। तभी छात्रा जग गई हो। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई हो। वहीं चौराहों पर अन्य प्रकार की चर्चाओं का भी बाजार गर्म है।

जल्द खुलासा करने के निर्देश
हरदी थाना क्षेत्र के एरिया गांव का मामला संज्ञान में आने पर मौके का निरीक्षण किया गया। परिजनों से वार्ता कर जानकारी ली गई। प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-सुजाता सिंह, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed