फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother and son crushed to death by speeding truck

Bahraich News: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मौत

Wed, 18 Mar 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mother and son crushed to death by speeding truck
मटेरा में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद घर पर शोकाकुल परिजन। -संवाद
मटेरा। बहराइच-नानपारा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंद दिया। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तड़प रहे बेटे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। चपेट में आकर पति और भतीजी घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक एटा जिले से आलू की खेप लेकर बिहार जा रहा था।
विज्ञापन



हरदी के महसी गांव निवासी सोनू की ननिहाल मटेरा बाजार में हैं। नाना चतुरी की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। मंगलवार को सोनू अपनी पत्नी, बेटे व भतीजी के साथ मटेरा बाजार नाना के घर आए थे। नाना का हालचाल लेने के बाद बुधवार सुबह सोनू पत्नी मंगला (23), पुत्र शिवा (2) और भतीजी पायल (7) के साथ बाइक से महसी लौट रहे थे।
विज्ञापन


बहराइच-नानपारा मार्ग स्थित मटेरा चौराहा पर सोनू सड़क किनारे बाइक रोककर पान खाने लगे। बाइक के साथ उनकी पत्नी मंगला खड़ी थीं, जबकि बेटा शिवा और भतीजी बाइक पर ही बैठे थे। उसी दौरान नानपारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगला ट्रक के पहिये की चपेट में आकर दूर तक घिसटती चली गईं। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शिवा ने रिसिया सीएचसी पहुंचते ही दम तोड़ा। चपेट में आकर पति सोनू और भतीजी को भी हल्की चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

---------
मौके पर ही मां ने तोड़ा दम, तड़पता रहा बेटा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के पहिये के नीचे आने के बाद मंगला का सिर धड़ से अलग हो गया। उनका बांया हाथ भी बुरी तरह कुचल गया। पुत्र शिवा का कमर के नीचे का हिस्सा भी बुरी तरह कुचल गया था। शिवा ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।


--------
आलू की खेप लेकर बिहार जा रहा था ट्रक
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मटेरा पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना प्रभारी मटेरा हरिकेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक बदायूं निवासी पन्नालाल को भी हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आलू लदा ट्रक एटा के कासगंज से बिहार के गोपालगंज जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed