फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother accidentally gave him poisonous drink instead of ORS, dies

Bahraich News: गलती से मां को ओआरएस की जगह पिला दिया विषाक्त, मौत

Fri, 11 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mother accidentally gave him poisonous drink instead of ORS, dies
बहराइच। तबीयत खराब होने पर नौ वर्षीय बेटी ने मां को गलती से ओआरएस की जगह कीटनाशक पिला दिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जानकी नगर निवासी इस्लामुन्निशा (29) की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई। उन्होंने अपनी नौ वर्षीय बेटी से ओरआरएस का घोल देने के लिए कहा। बेटी ने गलती से ओआरएस की जगह घर में पैकेट में रखा कीटनाशक घोलकर मां को दे दिया। घोल पीते ही इस्लामुन्निशा की तबीयत और खराब हो गई। इस पर सभी को बेटी से हुई गलती का पता चला। परिजनों ने इस्लामुन्निशा को आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति इब्राहीम ने बताया कि ओआरएस पैकेट व खेत में डालने के लिए रखा कीटनाशक आसपास रखा था। इस कारण बेटी से गलती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed