{"_id":"b9db18dd9c3353f154696de17afd3df8","slug":"monkey-s-attack-on-two-boys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नथुवापुर में बंदरों का उत्पात दो को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नथुवापुर में बंदरों का उत्पात दो को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा (बहराइच)। महसी तहसील के नथुवापुर गांव में पखवारे भर से बंदरों का उत्पात है। आए दिन बंदर खेतों में फसल और घरों में तोड़फोड़ करते हैं।
गुरुवार सुबह बंदरों ने एक मासूम को लहूलुहान कर दिया। बचाने दौड़े किशोर को भी बंदरों ने नोंच डाला। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने प्रभागीय वनाधिकारी को सूचना दी है।
गुरुवार सुबह गांव निवासी निखिल (5) नित्यक्रिया के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत को गया था। इसी दौरान करीब छह बंदरों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।
कई जगह निखिल को काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। निखिल की चीख सुनकर बचाने दौड़े 16 वर्षीय उदयराज को भी बंदरों ने घायल कर दिया।
गांव के लोग जब शोर मचाते हुए दौड़े तब बंदर भागे। निखिल और उदयराज को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान लक्ष्मी शुक्ला ने बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश पांडेय को मामले से अवगत कराया है। डीएफओ ने विशेषज्ञों को बुलवाकर बंदरों को पकड़वाने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व बंदरों ने जिला पंचायत सदस्य सुंदरलाल बाजपेई के बाइक एजेंसी शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ की थी। 40 हजार से अधिक का नुकसान हुआ था।