{"_id":"648b47ac19be18cf57095638","slug":"modi-yogi-model-is-being-discussed-in-the-country-and-abroad-bhupendra-bahraich-news-c-13-1-290724-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी मॉडल की देश-विदेश में हो रही चर्चा : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी मॉडल की देश-विदेश में हो रही चर्चा : भूपेंद्र
Thu, 15 Jun 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज मोदी-योगी मॉडल की देश व विदेशों में चर्चा हो रही है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2030 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
शहर में गोंडा मार्ग स्थित एक रिजाॅर्ट में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रबुद्व वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में मोदी सरकार बनने के बाद परिस्थिति बदली, नौ साल मेें वह सभी कार्य हुए जो आज तक नहीं हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नौ साल के पहले की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार थी, ऐसा कोई घोटाला नहीं जो न हुआ हो।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की सपा सरकार गुंडों व माफिया की सरकार थी। सरकारी नौकरी की भर्ती से लेकर अन्य सभी काम में मुलायम परिवार का दबदबा रहता था और एक ही वर्ग को ज्यादा तवज्जो मिलता था लेकिन जब से योगी सरकार प्रदेश में आई इस पर लगाम लग गई। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने जहां 370 धारा को जम्मू कश्मीर से हटाया वहीं तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया।
विज्ञापन
संसद के नए भवन के उद्घाटन के मामले में कहा कि लोकतंत्र के मंदिर का उद्धघाटन उससे ही कराया गया जो प्रधानमंत्री है लेकिन विपक्ष ने उसे भी मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा सरकार में सोनिया गांधी व मुलायम सिंह यादव के किसी पद पर न रहने के बावजूद योजनाओं का उद़घाटन कराया जाता था, उसे किसी ने मुद्दा नहीं बनाया।
इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, सांसद अक्षयवरलाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, सरोज सोनकर, अनुपमा जायसवाल, चेयरमैन रूपईडीहा डॉ उमाशंकर वैश्य,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।