{"_id":"67e2fa30057b35bbc60816e7","slug":"missing-teenagers-body-found-hanging-from-a-noose-murder-alleged-bahraich-news-c-98-1-brp1009-128246-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फंदे से लटकता मिला लापता किशोर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फंदे से लटकता मिला लापता किशोर का शव, हत्या का आरोप
Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिवांशु की फाइल फोटो।
पयागपुर (बहराइच)। हसुआपारा निवासी एक किशोर सोमवार को लापता हो गया था। उसका शव मंगलवार को घर से दूर छप्पर में फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हसुआपारा निवासी शिवांशु (16) सोमवार को घर से निकलने के बाद से लापता हो गया था। गांव में व रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी शिवांशु के न मिलने पर मंगलवार की सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके कुछ देर बाद ही शिवांशु का शव घर से 100 मीटर दूर स्थित छप्पर में फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और शिवांशु के जिंदा होने की उम्मीद में उसे फंदे से उतार कर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह नहीं था शव, हत्या कर लटकाया गया
मृतक शिवांशु के पिता प्रभात कुमार ने अपने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि शिवांशु की हर जगह तलाश की गई थी। मंगलवार की सुबह भी उस छप्पर में जाकर देखा गया था लेकिन तब वहां कुछ नहीं था। थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाने के कुछ देर बाद ही उसका शव फंदे से लटकता मिला।
आशंका जताई कि बेटे की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटकाया गया है। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि परिजनों ने अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।