फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   mininster Anupama, who came out of the bike

बाइक से निकलीं राज्यमंत्री अनुपमा

Wed, 12 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 12 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
mininster Anupama, who came out of the bike
बाइक से भ्रमण करतीं मंत्री - फोटो : अमर उजाला
यूपी की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल मंगलवार को हनुमान जयंती के मौके पर सादगी का परिचय देते हुए प्रोटोकाल तोड़ बाइक से सिद्धनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां पूजन-अर्चन के बाद वह बाइक से ही शहर में ट्रैफिक जाम का जायजा लेने निकल पड़ीं। इस दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए राज्यमंत्री ने अफसरों को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राज्यमंत्री का बाइक से भ्रमण पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


यूपी सरकार की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल मंगलवार को अपने अस्पताल चौराहा स्थित आवास से पति अशोक जायसवाल के साथ बाइक से सिद्धनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां महामंडलेश्वर रवि गिरी महराज के निर्देशन में पूजन-अर्चन किया। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के बाद राज्यमंत्री बाइक से घंटाघर होते हुए पीपल तिराहे की तरफ चली गईं।
विज्ञापन


प्रोटोकाल तोड़कर राज्यमंत्री के बाजार में घूमने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर कोतवाल अजीत वर्मा भी बाइक से उनके साथ हो लिए। पीपल तिराहा होते हुए राज्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल के आवास परर पहुंचीं। यहां से पुन: उन्होंने बाइक से भाजपा नेताओं के साथ घंटाघर, छोटी बाजार, अस्पताल चौराहा आदि का भ्रमण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। इसको दूर करने और आम जनता को राहत देने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता कर मास्टर प्लान बनाया जाएगा। दुकानों के सामने होने वाला अतिक्रमण हटवाने पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed