{"_id":"64ac3e1a0ccab7fda0061416","slug":"middle-aged-man-dies-due-to-high-tension-line-bahraich-news-c-98-1-slko1011-111-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Mon, 10 Jul 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा के पतालकुट्टी निवासी एक अधेड़ रविवार की शाम घर की छत से गुजरी 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे का आरोप है, कि घर के ऊपर से गुजरे तार को हटवाने के लिए कई बार बिजली विभाग को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कोतवाली नानपारा के पताल कुट्टी गांव निवासी कैलाश (53) रविवार की शाम अपने घर की छत पर गए थे। कैलाश के बेटे मनोज ने बताया कि इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजरी 11000 की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
कैलाश ने आरोप लगाया कि घर के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को पत्र देकर शिकायत की गई है। लेकिन जिम्मेदारों ने तार नहीं हटवाया और उसकी चपेट में आने से उसके पिता की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।