{"_id":"5df26e988ebc3e87fe10751a","slug":"measles-spread-in-sohriya-six-people-of-the-same-family-sick-bahraich-news-lko4974051179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरहिया में फैला खसरा, एक ही परिवार के छह लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरहिया में फैला खसरा, एक ही परिवार के छह लोग बीमार
विज्ञापन
रुपईडीहा के सोरहिया गांव में खसरे से पीड़ित बालक मां के साथ।
- फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। नवाबगंज विकास खंड के सोरहिया गांव में खसरा फैल गया। गांव में एक ही परिवार के छह लोग खसरे की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने गांव में खसरा फैैलने की सूचना सीएचसी पर दी। मामले की सूचना पाकर गांव पहुंची चिकित्सकों की टीम ने पीड़ितों की जांच कर दवाई वितरित की।
विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेशपुर सोरहिया गांव में खसरा फैल गया। गांव में खसरे की चपेट में आकर एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव को दी। इस पर डॉ. अर्चित ने बीएचडब्ल्यू के शरद चंद मिश्रा, वीके तिवारी, आशा बहू रचना श्रीवास्तव को गांव भेजा।
स्वास्थ्य विभाग टीम ने गांव में खसरे से पीड़ित मरीजों की जांच कर दवा बांटी। इस दौरान विपिन कुमार (6) पुत्र हीरालाल, बुद्धीलाल (16) पुत्र मदनलाल, सिद्धार्थ (एक) पुत्र मोतीलाल तथा मोतीलाल (28), अंजली (8) व भाई अरुन (7) पुत्र मोतीलाल खसरे से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य टीम ने सभी लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की। इसके अलावा गांव के 10 और मरीजों की जांच कर दवा दी। गांव में खसरा फैलने से ग्रामीणों में दहशत है।