फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mastermind of liquor smuggling arrested

शराब तस्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Wed, 07 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mastermind of liquor smuggling arrested
बहराइच। शराब का धंधा करने वाले गैंग के लीडर को खैरीघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए मास्टमाइंड के खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के सैयदनगर निवासी देशराज बड़े पैमाने पर शराब तस्करी का काम करता था। इसके खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज थे। कई मामलों में वह वांछित भी चल रहा था। उसको पकड़ने के लिए एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दे रखे थे।
विज्ञापन

बुधवार को मुखबिर से खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह को सूचना मिली कि अपराधी भागने की फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष अपने साथ एसएसआई अशोक कुमार, सिपाही अमरजीत यादव व अमित कुमार मौर्या को लेकर शिवपुर ब्लॉक तिराहे के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरकट की आड़ में छिपे अपराधी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी शराब बनाने व तस्करी करने समेत कई काम करता था। इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed