फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman murdered for not getting cash and bike

नगदी व बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for not getting cash and bike
रिसियामोड़ (बहराइच)। लौकी गांव में एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई। दहेज में नगदी व बाइक न मिलने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया भलुहिया निवासी अयूब खान ने अपनी बेटी राकिया बानो का विवाह डेढ़ साल पहले रिसिया थाना क्षेत्र के लौकी गांव निवासी नियामत अली के पुत्र रमजान अली के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज में बाइक व दो लाख रुपये नगदी की मांग की जाने लगी थी। दहेज न दे पाने पर सास-ससुर व देवर समेत अन्य परिजन पिटाई करते थे। विवाहिता ने कई बार यह बात मायके वालों को बताई थी। आरोप है कि शनिवार को दहेज के लिए विवाहिता को फिर मारा पीटना शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

ससुरालीजनों का आक्रोश इतना बढ़ गया था कि विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसी ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। सूचना पर मृतका का भाई अब्दुल कयूम अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed