{"_id":"5e0cd0c68ebc3e87ef0a904b","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-bahraich-news-lko5007605171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मसूदनगर जंगली बाबा गांव में मंगलवार को दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या के बाद शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत छत्तरपुर गांव निवासी रामभजन ने नानपारा पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी बहन कुसुमा देवी (20) का विवाह एक वर्ष पहले मसूदनगर जंगलीबाबा गांव निवासी तोता प्रसाद के साथ किया गया था। शादी में दान-दहेज भी दिया गया मगर ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर आए दिन कुसुमा की पिटाई करते थे।
रामभजन का कहना है कि दो दिन पूर्व बहन ने फोन कर बताया था कि पति तोता प्रसाद ने कहा है कि जो दहेज में लाई हो, वही खाओ। इसके बाद मंगलवार शाम को ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुसुमा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। इस पर वह गांव पहुंचा। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।