फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Bahraich family alleges she hanged after being beaten

Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पिटाई के बाद फंदे से लटकाने का आरोप; पुलिस कर रही जांच

Sat, 26 Jul 2025 03:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 03:51 PM IST
सार

बहराइच में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने पिटाई के बाद फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायकेवालों ने बताया कि चार दिन पहले भी विवाहिता की पिटाई की गई थी। तब सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ने सुलह कराया था। 

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Bahraich family alleges she hanged after being beaten
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के बहराइच में ग्राम पंचायत रंकिनपुरवा के मजरा गुजरा निवासी सितारुन निशा (22) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पिटाई के बाद हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी सूचना विशेश्वरगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


गोंडा जिले के कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंधईपुरवा पूरे संगम निवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि उनके बहन सितारुन निशा का निकाह आठ साल पहले विशेश्वरगंज के रंकिनपुरवा के गुजरा निवासी मोहम्मद आजाद के साथ हुआ था। 
विज्ञापन


मोहम्मद असलम ने आरोप लगाया कि मोहम्मद आजाद नशे का आदी था। आये दिन शराब पीकर घर आता था। सितारुन इसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। चार दिन पूर्व 22 जुलाई को भी मोहम्मद आजाद ने सितारुन को जमकर पीटा था। इसके बाद सितारुन ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस की मदद मांगी थी। डॉयल 112 की पुलिस ने मामले में सुलह करवा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को आजाद ने फोन कर बताया कि सितारुन ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जब मौके पर हम सभी पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था। वहीं शरीर पर चोट के निशान थे। मोहम्मद असलम ने आरोप लगाया कि पति आजाद ने उनके बहन की हत्या की है।


थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed