फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman dies, family members create ruckus alleging murder

Bahraich News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 23 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 23 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, family members create ruckus alleging murder
बलहा (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता व भाई ने पति पर बिटिया की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मायके से आए पिता व भाई ने ही घटना की सूचना देकर मौके पर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया निवासी व्यास मुनि ने बताया कि साल भर पहले बेटी ममता का विवाह कोतवाली नानपारा के चांदपुरवा निवासी कमलेश के साथ किया था। शुक्रवार की रात कमलेश ने फोन कर बिटिया की तबीयत खराब होने की बात कही। जब बेटी से बात करवाने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। बताया कि सुबह वह अपने पुत्र के साथ बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव जमीन पर पड़ा था। पिता व्यास मुनि व भाई राम मिलन ने आरोप लगाया कि जीजा कमलेश शादी के बाद से दहेज की मांग कर ममता को परेशान कर रहा था। दहेज व दूसरी शादी के चक्कर में ही पति ने ममता की हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि पिता व भाई की तरफ से दिए गए शिकायती पत्र में मृतका की उम्र 25 वर्ष बताया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन


आधार में नाबालिग है मृतका
पोस्टमार्टम के लिए लाई गए शव के साथ मृतका का आधार कार्ड भी पुलिस ने लिया। इसमें उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 2010 अंकित है। इसे देखा जाए तो मृतका 15 वर्ष दो माह की नाबालिग है। जबकि पिता ने पुलिस को जो शिकायती पत्र दिया है। उसमें उसकी उम्र 25 वर्ष बताया गया है। यानि विवाह के समय उसकी आयु मात्र 14 वर्ष रही होगी। पुलिस का कहना है कि आधार में आयु दर्ज करने में गलती हो सकती है। इसकी भी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed