{"_id":"6043bbdd8ebc3ed94a217e88","slug":"marriage-bahraich-news-lko5682646174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 278 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 278 जोड़े
विज्ञापन
06 बीएचआर 33 - नानपारा में सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़े व अधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित परिवार की युवतियों का विवाह शनिवार को 12 स्थानों पर आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 278 जोड़े पवित्र बंधन में बंधे। इनमें 27 जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ विवाह नोडल अधिकारी की देखरेख में हुआ। विवाहित जोड़ों को जरूरत का सामान भी दिया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह शनिवार को जिले के 12 स्थानों पर आयोजित हुआ। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारियों की देखरेख में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। नानपारा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आईएएस सूरज पटेल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू, सीओ डॉ. जंगबहादुर यादव की अध्यक्षता में जोड़ों का विवाह हुआ। मिहींपुरवा ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद, विधायक सरोज सोनकर तथा नानपारा विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी में 36 जोड़ों का विवाह हुआ।
रिसिया में मुख्य अतिथि डॉ विश्वनाथ श्रीवास्तव, बीडीओ रिविशं्कर प्रधान, जिला प्रोबेशसन अधिकारी विनय सिंह की मौजूदगी में विवाह हुआ। इस दौरान हेमंत वर्मा, डॉ राजू निगम, श्रवण मित्तल , मंजू निगम समेत अन्य मौजूद रहे। महसी में विधायक सुरेश्वर सिंह, बीडीओ की मौजूदगी में 51 जोड़ों का विवाह हुआ। जिसमें यज्ञनरायन मिश्रा, रामनिवास जायसवाल मौजूद रहे। विशेश्वरगंज में ब्लॉक प्रमुख बीनाराज मिश्रा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी, बीडीओ अमित मिश्रा, एडीओ पंचायत सतीश चौधरी की मौजूदगी में विवाह हुआ। चित्तौरा में विधायक सदर अनुपमा जायसवाल की अगुवाई में विवाह हुआ।
विज्ञापन
शिवपुर में विधायक नानपारा माधुरी वर्मा, फखरपुर एवं जरवल में प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रतिनिधि गौरव वर्मा की मौजूदगी में विवाह हुआ। 12 स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान 278 विवाह हुए। जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति के 140, अन्य पिछड़ा वर्ग के 98, सामान्य वर्ग के 13 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 27 जोड़ों का उनकी सामाजिक व धार्मिक मान्यता एवं रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। सभी विवाहित जोड़ों को जरूरी सामान भी दिया गया। इस दौरान कर्मचारी, अभिभावक व अन्य मौजूद रहे।