फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Maize seeds will be distributed on a first-come, first-served basis.

Bahraich News: पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा मक्के के बीज का वितरण

Wed, 11 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 11 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Maize seeds will be distributed on a first-come, first-served basis.
बहराइच। जिले के सभी विकास खंडों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर मक्का की दो हाइब्रिड प्रजातियों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीज का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने की योजना के तहत इन बीजों का वितरण किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर स्टॉल लगाकर हाइब्रिड एनएमएच-920 (मल्लिका) प्रजाति का मक्का बीज 245 रुपये प्रति किलो तथा एचक्यूपीएम-5 प्रजाति का बीज 285 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इन दोनों बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय जायद मक्का की बुवाई के लिए उपयुक्त है। जायद सीजन में मक्का की खेती करने के इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बीज खरीदते समय किसानों को बीज का पूरा मूल्य जमा करना होगा। इसके बाद अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से बिना किसी मध्यस्ता के किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed