फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   mahashivratri today, bolbam's cheers will resonate

महाशिवरात्रि आज, गूंजेंगे बोलबम के जयकारे

Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri today, bolbam's cheers will resonate
बहराइच के सिद्दनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगाई गई बैरीकेटिंग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव व बोलबम के जयघोष से मंगलवार को जिले के शिवालय गूंज उठेंगे। महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में काफी उल्लास है। मंगलवार की भोर तीन बजे से जलाभिषेक का दौर शुरू होगा और देर रात तक यह सिलसिला चलता रहेगा। महाशिवरात्रि को लेकर जिले के शिवालयों में खास इंतजाम किए गए है। किसी श्रद्धालु को जलाभिषेक के लिए कोई समस्या न हो, इसके लिए मंदिर के द्वार से ही बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व आज मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिवभक्तों में काफी उल्लास है। महाशिवरात्रि को देखते हुए शिवालयों में तैयारियां कर ली गई है। शहर के पांडवकालीन मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हजारों भक्तों के उमड़ने की उम्मीद को लेकर मंदिर परिसर में खास इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरीकेडिंग कर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर रविगिरी जी महराज ने बताया कि मंगलवार की भोर तीन बजे से श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने के लिए आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मटेरा के पांडवकालीन मंदिर, पयागपुर के बागेश्वरनाथ मंदिर, नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर, नानपारा के विश्वनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक को लेकर तैयारियां की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी शिव बरात
नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में भी हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के दिन शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात महोत्सव समिति व हिंदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री विजय कुमार गुप्त ने बताया कि इस बार भगवान भोले शंकर की बारात चौदहवें वर्ष मनाने जा रहे हैं। बारात श्री राम जानकी मंदिर से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय हनुमान सरोवर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी। यहां भगवान शिव पार्वती का विवाह संपन्न होगा।

तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले के सभी शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी शिव मंदिरों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिला पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। सीओ व थानाध्यक्ष गश्त कर जायजा लेते रहेंगे। -केशव चौधरी, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed