फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mahant Raju Das supports CM Nitish Kumar and also demands ban on hijab in educational institutions

बहराइच पहुंचे राजू दास: बोले- बदला जाए जिले का नाम, उखाड़ फेंकनी चाहिए सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह की एक-एक ईंट

Thu, 18 Dec 2025 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 05:24 PM IST
सार

महंत राजू दास ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने कुछ गलत नहीं किया। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में भी हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। आगे पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन
Mahant Raju Das supports CM Nitish Kumar and also demands ban on hijab in educational institutions
महंत राजू दास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार को हिंदू सेवा सुरक्षा संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें महंत राजू दास ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का समर्थन किया। कहा कि सीएम नीतीश ने कोई गलत काम नहीं किया है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र ही लेना था, तो हिजाब नहीं पहनना चाहिए था। एक तरफ हिजाब पहनने वालों के घर में भारी असलहे मिलते हैं। लाल किले पर बम ब्लास्ट करने वाले मुस्लिम डॉक्टर निकले। उनका सहयोग करने वाले भी डॉक्टर निकले। ऐसे में सीएम ने हिजाब हटाकर कोई गलत काम नहीं किया है। 

विज्ञापन

बाबर के नाम पर मस्जिद स्वीकार नहीं

राजू दास ने आगे कहा कि महिला की पहचान के लिए सीएम नीतीश ने हिजाब हटाया था। देश के शिक्षण संस्थानों में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। कहा कि देश के मंदिरों को तोड़ने वाले लाखों निर्दोषों की हत्या करने वाले बाबर के नाम पर देश में कोई मस्जिद स्वीकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह भी हटाई जाए

उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम किसी अपने धर्म के महापुरुष के नाम पर मस्जिद बनाएं, हम भी सहयोग करेंगे। लेकिन, आक्रांता के नाम पर कोई निर्माण नहीं होने देंगे। वहीं नगर में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह को भी उन्होंने आक्रांता की मजार बताते हटाने की बात कही। 



उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो बहराइच जिले का नाम बदलना चाहिए। महाराजा सुहेलदेव ने जिस आतंकी को मारा था, उसकी यहां पूजा हो रही है। ऐसे व्यक्ति की मजार की एक-एक ईंट उखाड़कर समंदर में फेंक देनी चाहिए। अब आजी गाजी पाजी नहीं चलेगा। इस दौरान मनीष पांडे, देशराज वर्मा, शुभम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed