फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lukewarm sunshine for second consecutive day, mercury rises by 2.2 degrees

Bahraich News: लगातार दूसरे दिन निकली गुनगुनी धूप, 2.2 डिग्री बढ़ा पारा

Sat, 11 Jan 2025 07:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Jan 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Lukewarm sunshine for second consecutive day, mercury rises by 2.2 degrees
बहराइच में शुक्रवार को मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के बाहर धूप में बैठीं महिलाएं व बच्चे।
बहराइच। तराई में लगातार दूसरे दिन गुनगुनी धूप निकली, इससे लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिली। हालांकि सुबह के समय तराई कोहरे की चादर में लिपटी रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश वाहन चालक फॉग लाइट के सहारे गुजरे। धूप निकलने से शुक्रवार को तराई का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 23.2 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


तराईवासियों पर सूर्यदेव की मेहरबानी लगातार जारी है। लगातार एक सप्ताह तक गलन भरी सर्द हवाओं से कंपकंपाने के बाद बृहस्पतिवार से धूप निकलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी सुबह लगभग नौ बजे ही तराईवासियों को सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप निकलते ही कोहरा छट गया और लोगों को धूप में बैठे देखा गया। हालांकि शाम होते-होते एक बार फिर गलन ने तराई पर अपना शिकंजा कसा और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। धूप निकलने से शुक्रवार को तराई का अधिकतम 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन


तापमान पर एक नजर

दिन - अधिकतम - न्यूनतम
शुक्रवार- 23.2- 5.4
बृहस्पतिवार-21- 6.4
बुधवार- 16.8- 11.6
मंगलवार- 13.8- 12
सोमवार- 24.2- 7.8
रविवार- 16.2 - 9.4
शनिवार- 13.2- 9.2
शुक्रवार- 13.2- 7.8

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed