{"_id":"5dcd99b48ebc3e54d76d52d2","slug":"luggage-seas-at-border-bahraich-news-lko492255333","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर भारी मात्रा में सामान बरामद, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर भारी मात्रा में सामान बरामद, तस्कर फरार
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल सीमा पर पुलिस ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। मौके से तस्कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक बिना कस्टम दिए सभी नेपाल सीमा में जाने की फिराक में थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने रुपईडीहा पुलिस पर अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने आरक्षी फुल्लर प्रसाद, रणजीति सिंह औैर विनय त्रिवेदी की अगुवाई में टीम गठित कर सीमा पर जांच के निर्देश दिए।
टीम बरथनवा रोडपर सर्वोदय स्कूल के निकट पहुंची। तभी लावारिस मात्रा में सामान मिला। जबकि तस्कर फरार थे। पुलिस ने सामान को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि मौके से 103 जोड़ी जूता, 1236 पीस लेडीज कपड़े, 450 पीस अंडर गारमेंट, 56 पीस बेडसीट और तीन बोरी में 73 किलो मटर बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसओ के मुताबिक सभी बिना कस्टम दिए नेपाल सीमा पार करना चाहते थे। बरामद सामान को सीज कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।