फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lucknow's female catering business owner was harassed

Bahraich News: लखनऊ की महिला कैटरिंग कारोबारी से अभद्रता

Mon, 11 May 2026 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lucknow's female catering business owner was harassed
बहराइच। शहर के एक रिसॉर्ट में कैटरिंग सेवा देने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हो गया। लखनऊ के गुडंबा इलाके की महिला कैटरिंग कारोबारी सोनम चौरसिया ने रविवार रात काे कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सोनम चौरसिया ने बताया कि वह पांच मई को अपने साथियों के साथ बहराइच के लेजर रिसॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में कैटरिंग का काम करने आई थीं। उनके अनुसार लखनऊ के तुषार गुप्ता की सर्विस के तहत यह कार्य लिया गया था। कार्यक्रम के बाद छह मई की दोपहर करीब 1:30 बजे सगुन में मिले 2000 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि तुषार गुप्ता के मैनेजर आकाश गुप्ता ने पैसे को लेकर सोनम से अभद्रता की। पीड़िता का कहना है कि मैनेजर के साथ ही वेटर हेड प्रदीप ने भी जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed