{"_id":"56f81be74f1c1bb54bf1501b","slug":"lord-welfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कल्याण के लिए प्रभु ने सहे कष्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कल्याण के लिए प्रभु ने सहे कष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रभु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। चर्च में प्रार्थना सभा कर लोगों को प्रभु यीशु का संदेश दिया गया। गोंडा रोड स्थित सेंट नार्बट चर्च में रात में ईस्टर पर्व पर पूरे चर्च को सजाया गया था। ईसाई समुदाय की ओर से प्रार्थना सभा हुई। फादर पाल कोरेया की अगुवाई में मोमबत्ती लेकर एक विजयी जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन
प्रार्थना सभा के दौरान फादर पाल कोरेया ने बताया कि विश्व के कल्याण के लिए प्रभु यीशु ने काफी कष्ट सहे थे। मृत्यु प्राप्त करने के बाद शैतान को हराकर उन्होंने जीत पायी थी और संसार को पुनर्जीवित होकर बताया कि मानव सदा एक-दूसरे के कल्याण के लिए तत्पर रहे।
विज्ञापन
जिससे यह संसार शांति, प्रेम और भाईचारे का स्थान बना रहे। नफरत, हिंसा, क्रोध, पाप आदि के लिए विश्व में कोई स्थान न हो। प्रभु यीशु के मृत्यु पर विजय प्राप्त करने को ही ईस्टर के रूप में मनाया जाता है। ईस्टर पर्व की ईसाई समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए सभी को प्रेम से रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन