फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lord Krishna's sixth celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाई भगवान श्रीकृष्ण की छठी

Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's sixth celebrated with great pomp
रिसिया में श्रीकृष्ण भगवान की छठी पर पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जनपद में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन उनकी छठी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं घरों पर भी बधाइयां बजती रहीं। लोगों के बीच प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23 अगस्त को थी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद बुधवार की शाम भगवान की छठी मनाई गई। छठी के मौके पर शहर के सिद्धनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर महराज रवि गिरि की देखरेख में पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

छावनी चौराहा स्थित पंचायती मंदिर में पंडित राधाकृष्ण पाठक की देखरेख में पूजन-अर्चन व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके अलावा शहर के गुलाम अलीपुरा स्थित रामघाट मंदिर, रामजानकी मंदिर आदि स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसिया, पयागपुर, नानपारा, रुपईडीहा, महसी, कैसरगंज, जरवल, विशेश्वरगंज आदि जगहों पर भी भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। घरों में लोगों द्वारा झांकियां भी सजाई गई थीं, जिस पर घरों में भी छठी पूजन का कार्यक्रम हुआ। घर में पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया गया।
उधर, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के रामा इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड शांती यादव कॉलेज झिंगहाघाट स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर कृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठी धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों और उनकी विभिन्न लीलाओं की झांकी प्रदर्शित की गईं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी एवं शांती यादव कॉलेज के संस्थापक मंशाराम यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed