फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Loniben and Shivam won the badminton singles title

Bahraich News: लोनीबेन व शिवम ने जीते बैडमिंटन एकल खिताब

Sun, 21 Dec 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 21 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Loniben and Shivam won the badminton singles title
बहराइच। जिले में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को युवा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 और अंडर-19 बालक एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन



अंडर-15 बालक एकल के फाइनल में लखनऊ के लोनीबेन पावे ने अभय रस्तोगी को सीधे सेटों में 21-17, 21-16 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, अंडर-19 बालक एकल के खिताबी मुकाबले में शिवम यादव ने नीतेश ठाकुर को 21-17, 21-16 से हराकर जीत दर्ज की। डबल्स मुकाबलों में अंडर-19 वर्ग में नीतेश ठाकुर व शिवम यादव की जोड़ी और अंडर-15 वर्ग में बहराइच के अश्विन भास्कर व शौर्य भास्कर की जोड़ी ने अपने दमदार खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन



मुकाबलों के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करनवीर सिंह, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी और बाराबंकी से आईं डॉ. दीपा वर्मा बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। करनवीर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। वहीं प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी ने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण व बालिका प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच बताया। डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा और सचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed