फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard spotted in sugarcane field; panic spreads among villagers.

Bahraich News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत

Thu, 27 Aug 2026 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in sugarcane field; panic spreads among villagers.
मिहींपुरवा में गोपिया गांव के पास दिखा तेंदुआ।
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोपिया गांव में मंगलवार रात गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत की रखवाली करने पहुंचे किसानों की नजर अचानक तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। हांका लगाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

गोपिया गांव निवासी दीपू और संजय ने बताया कि खेत की रखवाली के दौरान उन्हें अचानक तेंदुआ गन्ने के खेत के बगल में बैठा दिखाई दिया। कुछ दिन पहले भी गांव जाने वाले मार्ग पर तेंदुओं का जोड़ा दिखा था। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ने के खेत तेंदुओं के छिपने का सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं। शाम के बाद किसान खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं, जिससे फसलों की रखवाली प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने, कैमरा ट्रैप लगाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed