फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard made the calf his prey

Bahraich News: तेंदुए ने बछिया को बनाया निवाला

Wed, 30 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 30 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Leopard made the calf his prey
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज की ग्राम पंचायत नरायनपुर कला के मजरा माखनपुरवा में सोमवार रात तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुआ गांव निवासी विद्या प्रसाद की बछिया को खींच कर खेत में ले गया और उसे अपना निवाला बनाया। घटना के बाद से ग्रामीण में दहशत में हैं।
विज्ञापन


पीड़ित विद्या प्रसाद ने बताया कि प्रतिदिन की भांति उन्होंने अपनी बछिया को घर के बाहर अहाते में बांध दी थी और परिवार के साथ सो रहे थे। रात लगभग तीन बजे तेंदुए ने उस पर हमला किया और उसे खेतों में खींच ले गया। सुबह बछिया न मिलने पर उन्होंंने तलाश की तो खेत में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। खेत में तेंदुए के पगचिह्न भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची वन टीम ने मौके पर जांच की और ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रेंंजर एसके तिवारी ने बताया कि तेंदुए के हमले में बछिया की मौत हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही वन टीम गांव के आसपास गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed