{"_id":"68cdb20e6f344ff95809aa20","slug":"leopard-kills-calf-villagers-panic-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-136978-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
Sat, 20 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
मोतीपुर रेंज के गोपिया के बोटनिहा गांव में तेंदुए के हमले के बाद जमा ग्रामीण। -संवाद
मिहींपुरवा। मोतीपुर रेंज के ग्राम बोटनिहा में शुक्रवार तड़के तेंदुए ने ग्रामीण के अहाते में घुसकर बछड़े का शिकार कर लिया। तेंदुआ बछड़े को पास के गन्ने के खेत में घसीट ले गया। सुबह उसके अवशेष खेत में मिले। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।
बोटनिहा गांव निवासी किशोरी लाल राजपूत के घर के अहाते में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे यह घटना हुई। सुबह जब वे उठे तो बछड़ा नदारद मिला। गांव के लोगों ने खोजबीन की तो पास ही प्रेम कुमार के गन्ने के खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। गांव के संतोष राजपूत ने बताया कि घटना स्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय संचालित होता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में और ज्यादा भय का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
मोतीपुर रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने कहा कि तेंदुए के हमले की सूचना पर टीम गांव भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।