फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard catcher

तेंदुआ पकड़ने के लिए खेत में लगाया पिंजरा

Fri, 05 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Leopard catcher
बहराइच। नानपारा रेंज के डल्लापुरवा गांव में जंगल से निकले तेंदुए ने बीते दिन तीन साल के मासूम को मार डाला था। तेंदुए की आमद गांव में होने से ग्रामीणों में दहशत है। इसको देखते हुए वन विभाग ने गांव में पिंजड़ा लगवाया है। साथ ही वनकर्मियों की ओर से निरंतर गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत डल्लापुरवा गांव के छह बच्चे गांव में बुधवार की शाम खेल रहे थे। गांव निवासी पांच हमजोली बच्चे खेत के निकट बने लकड़ी के मचान पर बैठे थे। जबकि गांव निवासी विकल्प (3) पुत्र मोतीलाल मचान के नीचे बैठा था। इसी दौरान मक्के के खेत से तेंदुआ निकल आया और विकल्प को जबड़े में दबोच कर ले जाने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान खेत में मौजूद विकल्प की बहन ने शोर मचाया। अन्य लोगों ने शोर मचाते हुए तेंदुए को खदेड़ा। इस पर तेंदुआ 50 मीटर की दूरी पर विकल्प को छोड़कर चला गया। लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के खेत में पिंजड़ा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजड़े में शिकार के लिए बकरी बांधी गई है। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमाल के साथ दो टीम बनाई गई है। दोनों टीम निरंतर गश्त कर रही है। हालांकि घटना के बाद से तेंदुए की आमद क्षेत्र में नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed