फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks sleeping woman; she saves her life after a struggle

Bahraich News: तेंदुए ने सो रही महिला पर किया हमला, संघर्ष कर बचाई जान

Sat, 08 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks sleeping woman; she saves her life after a struggle
तेंदुए के हमले में घायल लालीदेवी।   - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में तेंदुए का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार देर रात धनिया बेली गांव में घर के अंदर सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। करीब एक मिनट तक महिला और तेंदुए के बीच संघर्ष हुआ। महिला की चीख सुनकर परिजन जाग गए और हांका लगाकर किसी तरह तेंदुए को भगाया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन



धनिया बेली गांव निवासी लाली देवी (26) बृहस्पतिवार रात घर के अंदर सो रही थीं। रात 12 बजे के आसपास तेंदुआ दीवार फांदकर घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से लाली चीख पड़ीं। उन्होंने साहस दिखाते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की ओर भगा दिया।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मी अनिल पटेल ने पगचिह्नों से तेंदुए के हमले की पुष्टि की। परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल पीएचसी सुजौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार गश्त कराने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने ग्रामीणों से रात के समय सतर्क रहने और अकेले घर से न निकलने की अपील की है।



वन दरोगा अनिल ने बताया कि घायल महिला के परिवार को तत्काल राहत के रूप में 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। साथ ही क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed