फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacked the woman in the field, injured

तेंदुए ने खेत में युवती पर किया हमला, घायल

Wed, 03 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked the woman in the field, injured
बिछिया (बहराइच)। अयोध्यापुरवा गांव में बुधवार की सुबह खेत में निराई कर रही एक युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ एक घर में जाकर छिप गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम और ग्रामीण जुट गए। वन विभाग ने पिंजड़ा लगाकर दोपहर बाद तेंदुए को पकड़ लिया। घायल युवती के साथ एक युवक पर भी तेंदुए ने हमला किया है। दोनों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना अंतर्गत अयोध्यापुरवा गांव में बुधवार की सुबह एक तेंदुआ आ धमका। धान के खेत में निराई करने के लिए युवती सताना पुत्री रोशन खान गई थी। तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने हांका लगाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ गांव निवासी आरिफ को घायल करते हुए शमसुल के मकान में जाकर घुस गया। घर के लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद सुजौली के प्रभारी निरीक्षक हेमंत गौड़, उप वन क्षेत्राधिकारी शशि भूषण श्रीवास्तव, वन रक्षक अंगद यादव, अभय यादव, अजय द्विवेदी, विकास मिश्रा व प्रमोद यादव आदि मौके पर पहुंचे। घर के बाहर पिंजड़ा लगाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को पिंजड़े में कैद किया जा सका। घायल युवती व युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को सीएचसी मोतीपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव और परियोजना अधिकारी दबीर हसन पहुंच गए। दबीर हसन ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।

डीएफओ कतर्नियाघाट जीपी सिंह ने बताया कि गर्मी का मौसम चल रहा है। पानी की तलाश करते हुए वन्यजीव आबादी का रुख कर रहे हैं। ऐसे में गांवों के लोग सतर्क रहें। जंगल से सटे गांवों के लोग झुंड में लाठी-डंडों के साथ निकलें। घरों में गोले-पटाखे वितरित किए जा रहे हैं जिससे लोग किसी भी समय जंगली जीवों का सामना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed