फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard attacked and killed woman sleeping on roof In Bahraich entire village is in panic

Bahraich: छत पर सो रही महिला पर तेंदुए का अटैक; गर्दन दबोच खेत में लगाई छलांग, दृश्य देख कांप गई बच्चों की रूह

Sun, 25 May 2025 10:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 10:46 AM IST
सार

बहराइच में छत पर सो रही महिला पर तेंदुए ने अटैक कर दिया। उसकी गर्दन दबोचकर गन्ने के खेत में छलांग लगा दी। दृश्य देख घरवालों की रूह कांप गई। ग्रामीणों ने हांका लगाया तब तेंदुआ भागा। लेकिन, तब तक महिला की सांसें थम गई थीं। 

विज्ञापन
leopard attacked and killed woman sleeping on roof In Bahraich entire village is in panic
बिलखते घरवाले, एकत्र ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के बहराइच में शनिवार की रात छत पर सो रही महिला पर तेंदुए ने अटैक कर दिया। उसकी गर्दन दबोचकर गन्ने के खेत में ले भागा। घरवालों की चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर हांका लगाया। तब महिला को छोड़कर तेंदुआ भाग गया। लेकिन, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।   

विज्ञापन


घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज की है। क्षेत्र के अयोध्यापुरवा निवासी जाहिरा (40) बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। आधी रात करीब 1.30 बजे तेंदुए की दस्तक हुई। उसने महिला पर हमला कर दिया। चीख सुनकर बच्चे भी जग गए। उन्होंने मां को बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तेंदुए ने पलक झपकते ही जाहिरा की गर्दन दबोचकर छत से खेत में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन

रेंजर ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

खेत में महिला को निवाला बनाने का प्रयास किया। लेकिन, इसी बीच चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग गया। सूचना पर सुजौली वनक्षेत्राधिकरी रोहित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सुजौली थाना प्रभारी हरीश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेंजर रोहित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed